पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Bittu's Partner Turned Out To Be A Conspirator

बिट्टू का पार्टनर ही निकला षड्यंत्रकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. प्रॉपर्टी डीलर संजय शर्मा उर्फ बिट्टू का पार्टनर लाडवा निवासी सतिंदर ही हत्या की वारदात का षड्यंत्रकारी निकला। हत्याकांड का षड्यंत्र रचने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार रात सतिंदर को गिरफ्तार कर लिया। उसे बिट्टू की हत्या के बारे में जानकारी थी। इसीलिए वह वारदात से ठीक पहले बाहर आ गया। इसी मामले में पुलिस ने एक और आरोपी सूर्य नगर गली नंबर पांच निवासी विकास उर्फ मोगली को भी गिरफ्तार किया है। उसने बिट्टू हत्याकांड से पहले इलाके की रेकी की थी। पुलिस को उसके पास से एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस ने दोनों को न्यायिक दंडाधिकारी रामअवतार पारीक की अदालत में पेश किया, यहां से जेल भेज दिया।
शक था कहानी पर
पुलिस को बिट्टू हत्याकांड में उसके पार्टनर सतिंदर की कहानी पहले दिन से ही हजम नहीं हो रही थी। उसका बयान था कि हत्यारे उसके पीछे भी दौड़े। खुद को बचाने के लिए वह दूसरी मंजिल से कूद गया। इतनी ऊंचाई से कूदने के बावजूद उसे कहीं चोट नहीं आई। गौरतलब है कि पुष्पा कॉम्प्लेक्स में 24 जनवरी को छह सात लोगों ने मॉडल टाउन के संजय शर्मा उर्फ बिट्टू की हत्या की थी।
टीम दिल्ली रवाना
बिट्टू हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की एक टीम बुधवार को दिल्ली के लिए रवाना हुई। पुलिस ने सूर्यनगर के दिनेश पूनिया और बालसमंद के कृष्ण को ७ दिन के रिमांड पर लिया है।