पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रदर्शनी के अंतिम दिन लोगों ने सीखा बोनसाई पौधे उगाने का तरीका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। दिल्ली रोड स्थित मिड टाउन ग्रैंड में लगी बोनसाई व पेंजिंग प्रदर्शनी के अंतिम दिन रविवार को भारी संख्या में लोग पहुंचे। प्रदर्शनी में आने वाले लोगों ने प्रदर्शनी में रखी विभिन्न प्रजातियों की बोनसाई व पेंजिंग को पसंद किया। प्रदर्शनी के समापन से पूर्व सायंकाल खुले लॉन में वर्कशाॅप भी लगाई गई। इसमें सैकड़ों बोनसाई प्रेमियों ने भाग लिया। प्रदर्शनी आयोजक डॉ. विवेक कुमार ने बोनसाई को उगाने, इसकी कटाई, वायरिंग, इसके रखरखाव सहित अन्य टिप्स दिए।
(फोटो- होटल मिड टाउन ग्रैंड में बोनसाई प्रदर्शनी के अंतिम दिन वर्कशॉप लगाई गई।)