पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बॉक्सिंग में छाईं हिसार की बालाएं, वुमन बॉक्सिंग टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. यूनिवर्सल बॉक्सिंग अकादमी की ओर से चौधरीवास स्थित हिन्दू पब्लिक स्कूल में जारी सीनियर वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रविवार को रोमांचक मुकाबले हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबले हुए। इसमें भिवानी और हिसार साई की खिलाड़ियों ने वर्चस्व कायम रखते हुए विभिन्न भार वर्गो के फाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के दौरान कुल 16 मुकाबले कराए गए। इसमें सरोज ने नीरज को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। वहीं 54 किग्रा. वर्ग में भिवानी की प्रवीण ने मोनिका को और साई हिसार की मीनाक्षी ने गुड़गांव की मीनाक्षी यादव को हराया।

57 किग्रा वर्ग में भिवानी की मुनेश ने हिसार साई की प्रिया को जबकि 60 किग्रा वर्ग में भी भिवानी की प्रियंका ने पलवल की रेखा तेवतियाको हराया। 64 किग्रा में पूनम ने गुड़गांव की आशा को और हिसार साई की जागृति ने रोहतक की मंजू को हराया।

अकादमी के सचिव और प्रशिक्षक राजेश श्योराण ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की 40 टीमें हिस्सा ले रहीं हैं।