पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Brother Went To The Bike Show Family Members Of The Crash Victims

घरवालों को बाइक दिखाने निकले भाई हादसे का शिकार, आधी रात हुई दुर्घटना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी। हनुमानगढ़ से 666 किलोमीटर लंबा सफर तय करके अपनी नई बाइक पर मैनपुरी में अपने परिजनों को दिखाने जा रहे दो भाई लघु सचिवालय के समीप आधी रात को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में बड़े भाई लालू की मौत हो गई व छोटा भाई अलीशेर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। अलीशेर की हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया गया है।

घायल अलीशेर राजस्थान के हनुमानगढ़ में चूडिय़ां व महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन बेचने का काम करता है। उसका भाई बड़ा भाई लालू भी पांच महीने पहले उसके पास पहुंच गया और काम में हाथ बंटाने लगा। दोनों ने दस दिन पहले हीरो होंडा की नई बाइक खरीदी। उन्होंने इच्छा जताई कि नई बाइक घर वालों को भी दिखाई जाए।
इसी के चलते दोनों भाई 666 किलोमीटर लंबा रास्ता तय कर अपने घर उत्तर प्रदेश की मैनपुरी जाने के लिए शनिवार रात करीब आठ बजे हनुमानगढ़ से बाइक पर निकल पड़े। हांसी पहुंचने पर लघु सचिवालय के सामने आधी रात को करीब ढाई बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दोनों भाई दूर खेतों में जा गिरे।
राहगीरों ने दोनों को सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने लालू को मृत घोषित कर दिया। अलीशेर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर मैनपुरी से दोनों के परिवार के सदस्य दोपहर को यहां पहुंच गए। शव का पोस्टमार्टम कराकर अपने साथ ले गए।

दोनों के हैं 11 बच्चे

हादसे का शिकार हुए करीब 40 वर्षीय लालू के आठ बच्चे हैं, जिनमें पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। गंभीर रूप से घायल अलीशेर की तीन बेटियां हैं। सिटी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश आरंभ कर दी है।
(फोटो- हादसे में घायल बाइक सवार भाइयों के मामले की कागजी कार्रवाई करती पुलिस।)