कुलदीप बिश्नोई की पत्नी रेणुका बिश्नोई
हिसार. हिसार के नेता ही नहीं, उनकी पत्नियां भी करोड़पति हैं। ऐसे नेता भी हैं, जिनकी पत्नियों का बैंक बैलेंस उनसे ज्यादा है। वैसे अमीर प्रत्याशियों में सावित्री जिंदल हिसार में ही नहीं, पूरे प्रदेश में टॉप पर हैं। जिंदल समूह की चेयरपर्सन के बाद हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई दूसरे नंबर पर हैं और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु तीसरे नंबर पर हैं। सावित्री जिंदल ने शपथ पत्र में 9 करोड़ 54 लाख 78 हजार रुपये की धन राशि का सोना, हीरे, पन्ना, रूबी, कुन्दन तथा 92 लाख 76 हजार की राशि के चांदी के जेवर भी दर्शाए हैं।
जिले के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो 19 प्रत्याशी करोड़पति हैं। इनमें कांग्रेस के सर्वाधिक 6 प्रत्याशी हैं। 4 उम्मीदवारों के साथ भाजपा दूसरे नंबर पर है। हजकां के दो, हलोपा के दो, इनेलो, बसपा और राष्ट्रीय आर्य राज्यसभा पार्टी के एक-एक और दो निर्दलीय प्रत्याशी भी करोड़़पति हैं।
संपत से ज्यादा अमीर पत्नी कृष्णा
कांग्रेस प्रत्याशी संपत सिंह की पत्नी कृष्णा पति से भी अमीर है। कवरिंग प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र भर कृष्णा ने शपथ पत्र में 1 करोड़़ 53 लाख रुपए चल संपत्ति और 3 करोड़ 87 लाख रुपए की अचल संपत्ति दिखाई है। कृष्णा सिंह के पास कुल 5 करोड़ 40 लाख रुपए की संपत्ति है। वहीं संपत सिंह के पास कुल 1 करोड़ 31 लाख रुपए की संपत्ति है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, करोड़पति पत्नियों की सूची..