नारनौंद। भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा है कि जहां लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करते हो और गरीब इलाज के अभाव में दम तोड़ते हो, ऐसी व्यवस्था की जिम्मेदार सरकार को जड़ से उखाड़ देना चाहिए। वह मंगलवार को गांव खानपुर, सिंधड़ और सिंघवा राघो में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।सैन समाज और धानक समाज के लोगों ने कैप्टन अभिमन्यु को समर्थन दिया है। सैन समाज के लोगों ने गांव खांडाखेड़ी स्थित आवास पर मिलकर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर सतरोल खाप प्रधान सुदेश चौधरी, रामस्वरूप डाटा, रणबीर लोहान, कैप्टन टीकाराम, डाॅ. ईश्वर बडाला, धर्मबीर बूरा, अजय सिंधु, जगजीत सिंह सिंधु, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
(फोटो- भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु ने जनता को संबोधित किया।)