पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सीएम फ्लाइंग ने हिसार में मारा छापा, 28 कर्मचारी मिले गायब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. हुडा ऑफिस में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की चंडीगढ़ की टीम ने छापा मारा। औचक निरीक्षण में तीन जेई, तीन एकाउंटेंट सहित 28 कर्मचारी गैरहाजिर मिले। पांच सदस्यीय टीम ने रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी है। कार्रवाई के डर से हुडा अफसरों और कर्मचारियों के पसीने छूटे हुए हैं। सीएम फ्लाइंग टीम के डीएसपी दलजीत सिंह के नेतृत्व में मंगलवार सुबह नौ बजे टीम पहुंची। छापा मारने से पूर्व कार्यालय के सभी मुख्य गेट बंद कर दिए गए। इसके बाद टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी लगाना शुरू की। टीम ने निरीक्षण ग्राउंड फ्लोर के प्रशासक और ईओ ऑफिस से शुरू किया। इसके बाद पहली और दूसरी मंजिल तक टीम पहुंची। इस दौरान कोई कर्मचारी 15 मिनट लेट था तो कोई टीम जाने के बाद पहुंचा। हां, मौके पर ही कई विभागों दफ्तरों में किसी ने खुद के कर्मचारियों को कोर्ट और आकस्मिक अवकाश पर बताकर बचाने की कोशिश की। टीम निरीक्षण करके सुबह 10.30 वापस लौटी।

जिस वक्त टीम औचक निरीक्षण कर रही थी, उसी समय कई कर्मचारी अपने साथियों को चुपके से फोन कर रहे थे। यदि मौका नहीं मिला तो वह एसएमएस कर रहे थे। हालांकि सख्ती दिखाई गई तो चुपचाप सभी कर्मचारी सीटों पर बैठकर काम करने लगे।
टीम कर रही थी कार्रवाई, कर्मचारी कर रहे थे फोन
जिस वक्त मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम औचक निरीक्षण कर रही थी, उसी समय कई कर्मचारी अपने साथियों को चुपके से फोन कर रहे थे। यदि मौका नहीं मिला तो वह एसएमएस कर रहे थे। हालांकि एक बार टीम के सदस्यों ने सख्ती दिखाई तो चुपचाप सभी कर्मचारी अपनी सीटों पर बैठकर काम करने लगे।
गेट बंद किए, रजिस्टर भी किए जब्त
सुबह 9 बजे हुडा ऑफिस के सड़क स्थित मुख्य गेट से मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम की एंट्री हुई। प्रत्यक्षदर्शी कहते हैं कि पांच सदस्यीय टीम ने सबसे पहले इसी गेट को लॉक किया। दो मंजिला ऑफिस के मुख्य गेट पर पहुंचकर टीम ने गेट अंदर से बंद किया। दो सदस्य गेट पर थे, एक सदस्य ने दफ्तर के पीछे वाले गेट को अंदर से लॉक कर दिया। टीम के दो सदस्यों ने प्रशासक व संपदा अधिकारी दफ्तर से हाजिरी रजिस्टर कब्जे में लिए। फिर ऊपरी मंजिलों में पहुंचे और रजिस्टर लेकर कर्मचारियों की मौजूदगी की हकीकत जानने का।
इन दफ्तरों में छापा
हुडा की दो मंजिला ऑफिस में आठ दफ्तर हैं। टीम ने हुडा के एक्सईएन बागवानी, एक्सईएन बिजली, एक्सईएन सिविल प्रथम के यहां निरीक्षण किया। एक्सईएन सिविल द्वितीय, संपदा अधिकारी, एसई, प्रशासक और एलएओ दफ्तर में छापा मारा।