पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रतिभागियों की परफार्मेंस देख झूमे दर्शक, देखें डांस प्रतियोगिता की तस्वीरें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. छोरा म्ह हरियाणे का..., मैं हू एक एंजल और डेविल मेरा यार.., तेरे बारेया अस्सी जदो सोच दे..., झांझरिया उसकी छनक गई..., ये जो तेरे पायलों की छनछन है, आशिकों के दिल की धड़कन है...गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों ने हिंदी, पंजाबी, हरियाणवी गानों पर नृत्य करके समा बांध दिया। मौका था जीजेयू में चल रहे प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का। इस दौरान हूटिंग भी जमकर हुई और कार्यक्रम को दो बार रोकना पड़ा। जीजेयू में चल रही प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के आखिरी दिन बुधवार का कार्यक्रम चौधरी रणबीर सिंह सभागार में आयोजित किया गया।
डांस प्रतियोगिता में 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के कुलसचिव आरएस जागलान पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत हरियाणवी गीत छोरा म्ह हरियाणे का... से हुई। इस गीत को सुनकर ऑडिटोरियम में बैठे विद्यार्थी झूमने लगे और हूटिंग की शुरुआत होने लगी। धीरे-धीरे कार्यक्रम आगे बढ़ता रहा और हूटिंग का सिललिसा भी बढ़ने लगी। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी गाने के दौरान हूटिंग इतनी ज्यादा होने लगी कि कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद फिर से कार्यक्रम शुरू हुआ परंतु हूटिंग नहीं रुकी।