पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंरेवाड़ी. नशे के आदि एक पिता ने 50 हजार में अपनी तीन नाबालिग बेटियों का सौदा कर दिया। बेटियों को समय रहते इसकी जानकारी मिली तो हिम्मत दिखाकर वे पुलिस अधीक्षक के सामने पेश हुईं। पुलिस ने मामले में शामिल पिता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बेटियों ने दिखाई हिम्मत: ढालियावास निवासी नाबालिग बहनें बुधवार को रेवाड़ी के पुलिस अधीक्षक पंकज नैन के समक्ष पेश हुई। बच्चियों ने बताया कि उनका पिता रमेश शराब पीने का आदी है। अपना शौक पूरा करने के लिए उसने तीनों बहनों का 50 हजार रुपए में गुड़गांव जिले के पंचगांव में किसी व्यक्ति से सौदा कर दिया है। पिता की घिनौनी करतूत में उनके तीन पड़ोसी भी शामिल हैं।
मासूम बच्चियों ने यह भी बताया कि उनकी मां की मानसिक हालत ठीक नहीं है इसलिए पिता की प्रताड़ना के आगे वे असहाय हैं। इसलिए वे अपनी सुरक्षा की गुहार लगाने आईं हैं। इस पर एसपी ने तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए। पुलिस ने बच्चियों के पिता व तीन पड़ोसियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.