पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Dera Chief Can Go Outside From Country For Movie Promotion

मूवी के प्रमोशन के लिए विदेश जा सकेंगे डेरा प्रमुख, स्पेशल कोर्ट ने दी परमिशन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला/सिरसा | पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट से डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत रामरहीम को बड़ी राहत मिल गई है। एक ओर जहां फिल्म मैसेंजर ऑफ गॉड ‘एमएसजी’ पर पंजाब व हरियाणा में विवाद खड़ा हो रहा है। वहीं, दूसरी ओर डेरा प्रमुख विदेश में फिल्म की प्रमोशन करने जाएंगे।

पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने डेरा प्रमुख की याचिका पर उन्हें विदेश जाने की परमिशन दे दी है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पर कोर्ट में फिल्म की प्रमोशन को लेकर 20 फरवरी से 5 मार्च तक विदेश जाने की याचिका दायर की थी जिस पर बुधवार को कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि डेरा प्रमुख को 5 मार्च तक तो नहीं लेकिन 20 फरवरी से 3 मार्च तक की परमिशन दी जाती है जिसके बाद डेरा प्रमुख को बड़ी राहत मिल गई है।
डेरा प्रमुख पर पंचकूला की स्पेशल सीबीआई कोर्ट में साध्वी यौन शोषण, रंजीत हत्याकांड, पत्रकार छत्रपति रामचंद्र हत्या केस चल रहे हैं। अब इन तीनों केसों की अगली सुनवाई 21 फरवरी को होगी। इस सुनवाई के दौरान डेरा प्रमुख काे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होना होगा।
फिल्म रिलीज हुई तो बिगड़ेंगे हालात : दादूवाल

सिरसा में पंथक सेवा लहर के प्रमुख संत बलजीत सिंह दादूवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 13 फरवरी को एमएसजी रिलीज होती है तो सिख समाज उसका जोरदार विरोध करेगा। इस दौरान अगर हालात बिगड़ते हैं तो इसकी जिम्मेदारी सरकार व सिनेमा संचालकों की होगी।