पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धोबी घाट कॉम्प्लेक्स का विरोध, महासभा प्रोजेक्ट के विरोध में निकालेगा बाजार में जुलूस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. धोबी घाट पर कॉम्प्लेक्स बनाने का प्रोजेक्ट 12 साल बाद सिरे चढ़ गया है। शुक्रवार को इसकी मंजूरी के लिए नगर निगम को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा 28 जनवरी को शिलान्यास कर इस पर पक्की मुहर लगा देंगे। प्रोजेक्ट की मंजूरी के साथ ही प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है। रजक
महासभा इस प्रोजेक्ट के विरोध में उतर आई है। सभा इस मामले को लेकर 26 जनवरी को पंचायत कर रही है। रजक ने ऐलान किया है कि प्रोजेक्ट के विरोध में पूरे बाजार में जुलूस प्रदर्शन निकाला जाएगा। कॉप्लेक्स बनने का इस तरह का विरोध पहली बार हो रहा है।
धोबीघाट पर कांप्लेक्स में नगर निगम डबल बेसमेंट पार्किंग बनाएगा। डबल बेसमेंट पार्किंग से ऋषि नगर एरिया सहित शहर के एक बड़े हिस्से को ट्रैफिक जाम से छुटकारा मिलेगा। करीब साढ़े चार हजार गज में पार्किंग होगी। कांप्लेक्स दो फ्लोर की होगी, नीचे डबल बेसमेंट पार्किंग होगी। फस्र्ट फ्लोर पर करीब 80 दुकानें होंगी। इन दुकानों के ऊपर बड़े शॉपिंग हाल होंगे। इनमें बड़े ऑफिस बनाए जा सकेंगे।
बेसमेंट के ऊपर 50 प्रतिशत हिस्से को कांपलेक्स का रूप दिया जाएगा। नगर निगम की ने प्रोजेक्ट बनाने के साथ इस पर होने वाले खर्च को पूरा करने के लिए भी योजना तैयार की है। निगम अधिकारियों का मानना है कि निगम इस कांप्लेक्स की दुकानें अर्नेस्ट मनी के आधार पर किराये पर देगा। इन दुकानों की ऑक्सन की जाएगी।
एक हजार गज छोड़ेंगे
नगर निगम ने रजक समाज की मांग पर एक हजार गज जमीन छोड़ी है। रजक समाज के लोग इस जगह को अपने काम के लिए प्रयोग कर सकेंगे। निगम की योजना है कि इस स्थान को बड़ा सुंदर बनाया जाएगा।
आज होगी पंचायत
रजक महासभा के सदस्य अरुण साहनी ने बताया कि प्रधान निर्मल व पूर्व प्रधान रमेश साहनी के नेतृत्व में धोबीघाट प्रोजेक्ट के विरोध को लेकर रविवार को देवीभवन में पंचायत होगी। उन्होंने कहा कि धोबीघाट उनके पूर्वजों की जमीन है जिसे नवाबों ने करीब 100 वर्ष पहले उन्हें दान में दी थी। निगम यहां कांप्लेक्स बना कर लोगों का धंधा चौपट करने पर तुला है।