पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार. चुनावी प्रचार कर अपने समर्थक पक्के करने में जुटने वाले उम्मीदवारों को नगर निगम चुनाव में सावधान रहना होगा। उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने वाले सहायक रिटर्निग अधिकारी झंडे से लेकर डंडे तक का खर्च उम्मीदवार के खाते में जोड़ेंगे। हर छोटे से छोटे खर्च पर अधिकारियों की पूरी नजर रहेगी।
नामांकन वाले दिन उम्मीदवार जुलूस व ढोल ढमाका के साथ तो जा सकेंगे लेकिन इस जुलूस पर किया गया खर्च भी प्रत्याशी के खाते में ही जोड़ा जाएगा। विधानसभा चुनाव की भांति ऐसा नहीं कि उम्मीदवार के साथ सीमित लोग व सीमित गाड़ियां ही नामांकन कार्यालय तक पहुंचेगी। निगम चुनाव में प्रत्याशियों को इस तरह की पूरी छूट होगी मगर इस पूरे खर्च का हिसाब रहेगा।
वे निर्धारित करीब पौने दो लाख रुपये तक का खर्च कर सकेंगे। प्रत्याशियों के समर्थकों को भी सावधान रहना होगा।अगर किसी प्रत्याशी के समर्थक के घर पर भी चुनाव प्रचार सामग्री लगी होगी तो उस की कीमत भी संबंधित प्रत्याशी के खर्च में जुड़ जाएगी। यानि समर्थक के घर में लगे झंडे से लेकर डंडे तक की कीमत का बोझ प्रत्याशी पर ही डाला जाएगा।
नामांकन जमा करवाने की प्रक्रिया गुरुवार से शुरू होगी। इसमें सहायक रिटर्निग अधिकारियों का सहयोग रहेगा। पूरी प्रक्रिया पर रिटर्निग अधिकारी एडीसी अशोक गर्ग की नजर रहेगी।
16 से 21 मई तक भरे जाएंगे नामांकन
मर्जी पर प्रतिबंध
जोनल टैक्स ऑफिसर इंद्रजीत कुल्हड़िया ने बताया कि चुनाव में प्रचार के लिए उम्मीदवार मनमर्जी से किसी भी जगह बोर्ड, होर्डिग या फिर कोई बैनर नहीं लगा सकेंगे। इसके लिए स्थान तय किए गए हैं।
यहां करें प्रचार
1. पुराना राजकीय कालेज ग्राउंड।
2. कटला रामलीला ग्राउंड।
3. नगर सुधार मण्डल कार्यालय,
4. हरिदास कालोनी के पास खाली पड़ा ग्राउंड।
5. कबीर छात्रावास के पास खाली जगह।
16 से 21 मई तक सुबह 11 से 3 बजे तक नामांकन जमा होंगे। वार्ड 1 से 5 तक के उपमंडल अधिकारी नागरिक कार्यालय में, 6 से 10 तक के डीडीपीओ दफ्तर में ,11 से 15 तक के जिला राजस्व अधिकारी दफ्तर में व 16 से 20 तक के भूमि अधिग्रहण अधिकारी हुडा के दफ्तर में जमा होंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.