पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Election Workers Will Have The Effect Of Alienating

वर्करों की नाराजगी का असर चुनाव पर होगा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. राज्यसभा सदस्य बीरेंद्र सिंह ने पार्टी में फूट पर सीधी बात की। आगामी चुनावों में इससे होने वाले नुकसान से भी इनकार नहीं किया। कहा, पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं, मेरे या किसी और के नाराजगी की बात नहीं है। सीएम किस को मना रहे हैं, किस को नहीं, सवाल ये भी नहीं है।
पार्टी तो कार्यकर्ताओं के पसीना बहाने से आगे बढ़ती है, अगर वही नाराज हैं तो चुनावी नतीजों पर तो असर पड़ेगा ही। उन्होंने स्वयं चुनाव लडऩे से साफ इनकार करते हुए कहा कि पार्टी चुनाव समिति की बैठक में जल्द ही चुनावी एजंडे का ऐलान होगा, जिससे स्थित और सपष्ट हो जाएगी।
बीरेंद्र सिंह ने बुधवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश पार्टी आला कमान से अपनी नाराजगी खुलकर व्यक्त की। कहा, सरकार ने दो कार्याकालों में एक पक्ष को पूछा तक नहीं, अब वे उन्हें अपना बनाना चाहती है, लेकिन बहुत देर हो चुकी है।