पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहांसी. बार एसोसिएशन के सदस्य एडवोकेट रजत कल्सन ने सोशल नेटवर्किग साइट फेसबुक के खिलाफ सिटी थाना को एक शिकायत दी है। शिकायत में कल्सन ने कहा है कि वह फेसबुक के अकाउंट होल्डर हैं।
उनके फेसबुक अकाउंट पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल तथा दिग्विजय सिंह के चेहरे को ट्रिक फोटोग्राफी से आपत्तिजनक बनाकर प्रदर्शित किया गया है। इससे प्रधानमंत्री व अन्य मंत्रियों तथा राष्ट्रीय नेताओं सहित भारत की गरिमा को चोट पहुंची है।
पुलिस कर रही जांच
कल्सन ने कहा कि इससे वैरभाव की भावना पैदा होती है जिससे दो वर्गो एवं दलों में हिंसक भिड़ंत हो सकती है। उन्होंने पुलिस से फेसबुक के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.