पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Father's Remains Returned To The U.S. With Her ​​daughter's Accidental Death

अमेरिका से पिता की अस्थियां लेकर लौट रही बेटी की हादसे में मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. अमेरिका से अपने पिता की अस्थियां लेकर लौट रही बेटी और उसके एक रिश्तेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके भाई-बहन घायल हो गए। हादसा मंगलवार देर रात कैंट इलाके में हुआ।अमेरिका में रहने वाली भारतीय मूल की 52 वर्षीय जसबीर कौर मंगलवार शाम करीब छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंची। यहां से वह रात करीब दस बजे श्रीगंगानगर के गांव कर्णपुरा जाने के लिए निकली।
वह अपने पिता बलबीर सिंह की अस्थियां लेकर गांव जा रही थी। उनके साथ उनकी बहन जसविंद्र कौर और भाई मलकीत के अलावा एक रिश्तेदार जगजीत सिंह जग्गा भी थे। जगजीत गांव से जायलो गाड़ी में उन तीनों को लेने आया था।
रास्ते में हिसार कैंट के पास उनकी जायलो गाड़ी और एक निजी बस की टक्कर हो गई। हादसे में जगजीत और जसबीर की मौत हो गई। मलकीत और जसविंदर घायल हो गए। उन्हें कुछ लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। बुधवार सुबह पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। घायलों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस चौकी प्रभारी एसआई उमेद सिंह ने बताया कि बलबीर सिंह कुछ समय पहले अपनी बेटी जसबीर कौर के पास अमेरिका गए थे। वहां उनका निधन हो गया। जसबीर कौर 20 जनवरी को अपने पिता की अस्थियां लेकर अपने घर लौट रही थी।