पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डेंगू मार रहा डंक, मगर विभाग को फोगिंग के लिए जुलाई का इंतजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. बरसात के सीजन से पहले ही जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। मगर विभाग अपने हिसाब से फोगिंग का शेड्यूल तय करके बैठा है। मलेरिया और डेंगू की रोकथाम के लिए विभाग पहली जुलाई से जिले में फॉ¨गग करवाएगा। डेंगू का मरीज मय्यड़ में मिला है।

मय्यड़ के अमरचंद को तीन रोज पहले तेज बुखार हुआ। इसके बाद उसकी तबियत बिगड़ती चली गई। 55 वर्षीय बुजुर्ग के शरीर में प्लेटलेट्स का स्तर 25 हजार पहुंच गया। आमतौर पर यह डेढ़ लाख होती है। जांच रिपोर्ट में अमरचंद को डेंगू पुष्टि हुई। दो दिन से यह सिविल अस्पताल में भर्ती है।

राजेश ने बताया कि चाचा अमरचंद को बुखार हुआ था। जांच कराई तो डेंगू का पता लगा। गांव में गंदगी के चलते मच्छरों की भरमार है। एक जोहड़ भी है। गंदे पानी की निकासी की भी व्यवस्था नहीं है। इससे मच्छर पनपने की संभावना अधिक रहती है।

चार घरों में फोगिंग के बाद ही खत्म हो गई दवा

मय्यड़ के राजेश ने बताया कि गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में मरीज और उसके आसपास के मकानों में फोगिंग के लिए गई थी। टीम ने चार या पांच मकानों में ही फोगिंग की। इसके बाद टीम लौट गई। कर्मचारियों का कहना था कि दवा खत्म हो गई। एक अन्य टीम ने कुछ लोगों के ब्लड सैंपल लिए। इनकी जांच के बाद ही और डेंगू होने या नहीं होने का पता लग सकता है। उधर, विभाग के अफसर कहते हैं उनके पास इंतजाम पूरे हैं।