पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

विदेशी जोड़े ने डेरा अमरपुरा में की सगाई, लिया महाराज का आशीर्वाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हिसार. गांव पुट्ठी मंगल खां स्थित डेरा अमरपुरा धाम में अमेरिका के कैलिफोर्निया वासी लड़की डिगोन डूयू फॉक्स और लड़के अज्यूर सकाय ने महाराज राजाराम सहज मस्ताना की उपस्थिति में सगाई की। इसके बाद गुरु महाराज ने विदेशी जोड़े को आशीर्वाद दिया।

जोड़ा गुरु महाराज राजाराम सहज मस्ताना जी के साथ लंबे समय से जुड़ा रहा है और गुरु महाराज में अपनी आस्था प्रकट करने के लिए उन्होंने डेरा अमरपुरा धाम में सगाई करके गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगतपुरा रोही के सरपंच सुखदी ने इस अवसर पर लड़की डिगोन ड्यू फॉक्सी को अपनी बेटी मानते हुए उनका कन्यादान किया।

डेरे में उपस्थित संगत ने जोड़े को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर देवीलाल बिश्नोई, ओमप्रकाश गवर्नर, आनंद सिंह, राजकुमार लाला, दलबीर, रामफल और सतपाल मौजूद रहे।

फोटो- डिगोन डूयू फॉक्स और अज्यूर सकाया ने सगाई कर महाराज राजाराम सहज मस्ताना से आशीर्वाद लिया।