पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कार सवार को लेनदार समझ दिए ढाई लाख, बाद में पता चला कोई और था

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. रेड स्कवेयर मार्केट में गुरुवार दोपहर अज्ञात कार सवार एक व्यवसायी के ढाई लाख रुपये लूट कर फरार हो गया। मामला पुलिस तक पहुंचा। लुटेरों को तलाशने के लिए पुलिस ने खासी मशक्कत भी की, मगर शाम ढलते ढलते मामला आपस में ही निपट गया। लुटेरा पकड़ा गया। उसने अपनी गलती मान ली और रुपये लौटा दिए। पीडि़त ने भी रुपये मिलने के बाद कोई शिकायत नहीं की।
दरअसल, गुरुवार दोपहर वर्चुअल सोल्यूशन में अकाउंट का काम करने वाले नवनीत को किसी के रुपये देने थे। जिसे रुपये देने थे, उससे फोन पर बात हुई और वह रुपये लेने रेड स्कवेयर मार्केट पहुंच गया। इससे कुछ पल पहले एक कार सवार वहां आया और बोला, पेमेंट। इतना कहते ही रुपये देने वाले उसे नोटों का पैकेट थमा दिया। कार सवार रुपये लेकर निकला तो असली लेनदार आ गया। उसने पेमेंट मांगी तो देनदार ने कहा कि अभी तो दी है पेमेंट। इतना कहते ही देनदार नवनीत के हाथ पांव फूल गए और खुद के लुटने की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने हाथ पांव मारे और आरोपी को पकड़ लिया। बाद में मामला आपसी जानकारों का निकला। पकड़े गए व्यक्ति ने कहा कि वह गलती से 70 हजार रुपये ले आया। जबकि लेने ढाई लाख थे। उसे वापस करने ही आ रहा था। पुलिस का कहना है कि मामला दोनों पक्षों का आपसी था। रुपये देने वालों को रकम मिल गई है। उसने शिकायत नहीं दी है।