हिसार. आजाद नगर की एक लड़की के साथ उसी के मोहल्ले के एक लड़के ने दोस्ती और उसे शादी करने का झांसा देकर पानीपत ले गया। धोखे से वहां ले जाकर अपने दोस्तों से भी उसका दुष्कर्म करवा डाला। पिछले तीन महीनों से पुलिस अभी तक अभियुक्तों को नहीं पकड़ पाई है। इस संबंध में पीड़िता और परिजनों ने सोमवार को पुलिस के आला अधिकारियों को ज्ञापन देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
सदर थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर आजाद नगर निवासी अश्वनी, गंगवा के रमेश और पानीपत के नजदीक के अंकित के खिलाफ दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि था कि अभियुक्त अश्वनी के साथ उसकी दोस्ती थी। वह 15 सितंबर को युवती को फुसलाकर व शादी का झांसा देकर पानीपत ले गया। अश्वनी युवती को पानीपत में अपने दोस्तों के कमरे पर ले गया। आरोप है कि अश्वनी के दोस्त अंकित और रमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया।