पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला का अपहरण तीन माह तक करते रहे गैंगरेप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ढांड (कैथल). गांव बरोट की रहने वाली एक महिला का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया और तीन माह तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने अपने पिता पर भी अपहरण की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है।

महिला ने बताया कि उसका गांव से 2 फरवरी 2013 को कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया गया। इसके बाद उसे कई स्थानों पर ले जाया गया। जहां पर उसके साथ कई बार सामूहिक बलात्कार किया गया। महिला ने पति अश्वनी, बंदराना वासी सुखा, बलविंद्र, मनी निवासी लुधियाना, मनदीप व बलविंद्र वासी पानीपत पर उसका अपहरण कर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है।

युवती ने अपने पिता सतपाल पर भी अपहरण की साजिश में शामिल होने का आरोप जड़ा है। ढांड थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद शर्मा का कहना है कि पुलिस ने युवती की शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना करीब तीन माह पूर्व की है और पिता पर भी अपहरण की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच करेगी जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।