पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जनवरी से उपभोक्ता के खाते में जमा होगी गैस सब्सिडी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. शहर के घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। 1 जनवरी से एलपीजी गैस उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सीधे सब्सिडी आएगी। केंद्र सरकार की हरी झंडी मिल चुकी है। प्रदेश सरकार ने योजना को अमलीजामा पहनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

एलपीजी गैस सब्सिडी के नाम पर अब गैस एजेंसी संचालक या उपभोक्ता कोई धोखाधड़ी नहीं कर सकेगा। सारा रिकाॅर्ड अब ऑनलाइन देखा जा सकेगा। अब इस योजना से उपभोक्ताओं के साथ-साथ सरकार को भी फायदा मिलेगा।
ये होगी प्रक्रिया
गैस बुकिंग के बाद उपभोक्ता को जानकारी ऑनलाइन मिल सकेगी। उसके अपडेट अकाउंट में सब्सिडी के पैसे जमा कर दिए जाएंगे। गैस डिलीवरी के समय एजेंसी कर्मी को तय रेट के हिसाब से पैसे देने होंगे।
घरेलू सिलेंडर पर है योजना
यह योजना केवल घरेलू सिलेंडर पर ही लागू है। इसका लाभ कमर्शियल सिलेंडर उपभोक्ताओं को नहीं मिल पाएगा। इस श्रेणी में 14.2 किलो के गैस सिलेंडर ही आएंगे, 19 किलो के सिलेंडर नहीं।
ये होंगे फायदे
- सिलेंडर के दुरुपयोग पर लगेगा अंकुश।
- ऑनलाइन मिलेगी गैस संबंधित जानकारी।
- गैस संबंधित कालाबाजारी पर लगेगा अंकुश।
- सब्सिडी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर।
यह है जरूरी
- उपभोक्ता को ब्लैंक अकाउंट की जरूरत पड़ेगी।
- उपभोक्ता के खाते में पहला एलपीजी सिलेंडर खरीदने की राशि होनी चाहिए।
आधार कार्ड अाधारित प्रक्रिया
आधार कार्ड नंबर को फार्म एक की मदद से बैंक अकाउंट से लिंक करना होगा। यह फॉर्म आप गैस एजेंसी या फिर वेबसाइट से प्रिंट निकाल सकते हैं

आधार नंबर को बैंक नंबर से लिंक करने के तरीके
>बाय हैंड- आधार कार्ड की फोटो कापी को फार्म नंबर दो के साथ लगाकर एजेंसी संचालक को जमा करवा दें।
>वाया काॅल सेंटर- इसके लिए उपभोक्ता टाेल फ्री नंबर 1800-2333- 555 पर कॉल कर सकता है।
>आॅनलाइन- इसके लिए www.rasf.uiadai.gov.in पर रजिस्ट्रेशन करना होगा या फिर इसके लिए आॅनलाइन गैस एजेंसियों की www. indian.co.in/smd ivrs.php, hindustanpetroleum.com/hpanytime वेबसाइट पर भी लॉगइन कर सकते हैं।
योजना का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को पहुंचेगा। वहीं इससे गैस की कालाबाजारी पर भी रोक लगेगी।''
- दीवान चंद शर्मा, डीएफएससी।
जनवरी से योजना शुरू होने जा रही है। उपभोक्ता को इसके लिए अपना अकाउंट अपडेट कराना पड़ेगा।''
- पवन कुमार, गैस एजेंसी संचालक।