पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Geetika Jakhar Won The Bronze Medal In Asian Games

दक्षिण कोरिया में गीतिका जाखड़ ने जीता कांस्य पदक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर विजेता गीतिका जाखड़ ने दक्षिण कोरिया के इंचियोन में चल रहे सत्रहवें एशियाई गेम्स में कांस्य पदक जीत लिया है। गीतिका हिसार की फ्रैंड्स कॉलोनी में रहती हैं। गीतिका का पहला मुकाबला शनिवार को 10 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू हुआ था। गीतिका जाखड़ ने कुश्ती में प्री क्वार्टर फाइनल में कजाकिस्तान की महिला पहलवान लारी नोवा को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। जहां गीतिका ने थाइलैंड की पहलवान को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में चीन की जिलो जूमा से हारने के बाद गीतिका ने कांस्य पदक के लिए वियतनाम की रेसलर को हराकर कांस्य पर कब्जा जमाया। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 19 सितंबर से एशियन गेम्स का आरंभ हुआ था जो 4 अक्टूबर तक चलेगा।

गीतिका के पिता सत्यवीर जाखड़ ने बताया कि एशियाई गेम में कांस्य पदक जीतने पर बहुत खुशी है। परिवार जश्न मना रहा है। 2010 के एशियाई गेम में गीतिका जाखड़ के घुटने में ऑप्रेशन होने के कारण न खेलने से मलाल था। उसको मेरी बेटी ने अब दूर कर दिया है।
एशियन गेम्स में गीतिका के पदक जीतने पर परिवार में खुशी का माहौल है।