पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहिसार. इज्जत के नाम पर एक और हत्या का मामला सामने आया है। बास आजमशाहपुर गांव में नाबालिग लड़की की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए श्मशान घाट से मृतका के कुछ अवशेष बरामद किए। पुलिस ने लड़की के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्त अन्य लोगों की तलाश जारी है।
घटना चार मई की रात की है। मोहिनी रात को लगभग 11 बजे टीवी देख रही थी। इसी दौरान दो लोगों ने उसी की चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। एक व्यक्ति बाहर पहरा दे रहा था। सुबह पांच बजे परिवार के लोग उसके शव को श्मशान घाट ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
प्रेम-प्रसंग से नाराज थे परिजन
प्रेम प्रसंग के चलते मोहिनी 4 अप्रैल को गांव के ही युवक नरेश के साथ लापता हो गई थी। 14 अप्रैल को पुलिस ने नरेश और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से मोहिनी को बरामद कर लिया। लड़की को अदालत में पेश किया गया। यहां से उसने परिजनों के साथ जाने से इंकार कर दिया।
इस कारण उसे उसकी बुआ के घर गांव बापौड़ा (भिवानी) भेज दिया गया। इसके बाद यहां उसने अपने घर जाने की बात कही थी। इस पर मोहिनी के पिता व दादा चार मई को ही उसे घर लाए थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.