पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकरनाल. गो चरान भूमि को छुड़वाने के लिए शुक्रवार को गो भक्तों ने शहर में प्रदर्शन किया और लघु सचिवालय में धरना दिया। लघु सचिवालय में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के बीच संत गोपाल दास ने आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान भी कर डाला।
अफसरों ने उन्हें मनाने की कोशिश की पर वह नहीं माने। गोपाल दास का आरोप था कि पंचायतोंे में गो चरान भूमि की जानबूझकर बोली करवाई जा रही है। इससे पहले, गाय साथ लेकर लघु सचिवालय पहुंचे गो भक्तों को अंदर घुसने से रोकने की कोशिश की गई लेकिन वह अंदर घुसकर ही माने।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.