पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 10 का वादा, 7 चलीं, अब सिर्फ 3

सरकार बदली सिस्टम नहीं, 10 सिटी बस का था वादा सिर्फ 7 चलीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फोटो- सिटी बस)
हिसार। शहर की जनता के साथ एक तगड़ा छल हो गया। जिम्मेदार और जनप्रतिनिधि खामोश रहे। रोडवेज ने 10 बसें चलाने का वाद किया। सात बसें चलाई गईं। जिनमें से फिलहाल महज तीन सिटी बस ही दौड़ रही हैं। ऐसे में ऑटो चालक अपनी मनमानी कर रहे हैं। जनता परेशान है और प्रशासन चुप।

जून से सिटी बस सेवा का शुभारंभ हुआ था। उस वक्त जनता काे सहूलियत देने के लिए ऑटो से आधे किराये पर सिटी बस के पांच रूट तय हुए थे। हालांकि विस चुनाव की गतिविधियां तेज हुई तो ऑटो चालकों ने राजनीतिक पार्टियों पर प्रेशर बताया। इसी बीच चुपके से अफसरों ने एक-एक करके बस कम करते रहे। कई रूट खाली हो गए तो ऑटो चालक इन रूटों से जनता की जेब ढीली करने में जुट गए। हालात यह हैं कि पांच बस ही शहर में रह गईं। हाल ही में एक बस जीजेयू में छात्रों की मांग पर लगा दी गई। इससे पूर्व एक बस स्टाफ के टोटे में बंद कर दी। अब जिंदल हॉस्पिटल रूट पर एक और गंगवा रूट पर दो बस ही रह गईं।
तय हुए थे पांच रूट, शहर में किराया पांच रुपये
हिसार से रायपुर : बस स्टैंड से पड़ाव चौक, बरवाला चौक, पोलीटेक्निक कॉलेज, वुमन गवर्नमेंट कॉलेज से मिर्जापुर बाइपास से रायपुर तक पहुंचनी थी।
अब क्या >रूट पर नहीं दौड़ती बस।
हिसार से कैंट : बस स्टैंड से नागोरी गेट, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान, फव्वारा चौक, मटका चौक, डाबड़ा चौक, मॉडल टाउन, विद्युत नगर, सातरोड़ से कैंट तक।
अब क्या >कैंट तक नहीं जाती बस।
हिसार से लाडवा : बस स्टैंड से नागोरी गेट, पुराना गवर्नमेंट कॉलेज मैदान, फव्वारा चौक, मटका चौक, डाबड़ा चौक, आईटीआई, डाबड़ा से लाडवा तक।
अब क्या >गांवों के यात्रियों पर ज्यादा फोकस
हिसार से मंगाली : बस स्टैंड से फव्वारा चौक, कैंप चौक, अमरदीप नगर, कैमरी, हरिकोट से मंगाली तक रोडवेज बस जानी थी।
अब क्या >इसके भी फेरे ज्यादा नहीं।
हिसार से मुकलान : बस स्टैंड, फव्वारा चौक, लघुसचिवालय से मुकलान।
अब क्या >इस रूट पर स्थिति कुछ ठीक है।
आगे की स्लाइड में पढ़ें रूट के साथ बढ़ा भाड़ा...