पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामपाल की चार सेविकाओं की तलाश में जुटी पुलिस

रामपाल के खास सेविका बेबी से पूछताछ जारी, बहन समेत चार की तलाश में पुलिस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फाइल फोटो- रामपाल को कोर्ट में पेश करती पुलिस टीम।
हिसार. सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल की मुख्य छह सेविकाओं में से पुलिस को चार की अभी तलाश है। पुलिस अभी बलजीत की बेटी बबीता उर्फ और जींद की सावित्री को ही गिरफ्तार कर पाई है। पुलिस इन दोनों सेविकाओं से पूछताछ जारी है।

रामपाल ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसकी 6 मुख्य सेविकाएं हैं। ये सभी कोठी में उसकी सेवा करती थी। इनमें रामपाल की बहन 50 वर्षीय राजबाला, गांव धनाना की 22 वर्षीय नीलम, राजस्थान के अमेठ की 22 वर्षीय टीना और सोनीपत की 30 वर्षीय गीता अभी पकड़ से बाहर है। इनके अलावा कोई महिला अनुयायी रामपाल के निजी कक्ष तक नहीं जा सकती थी। वहीं, मामले में एक महिला अनुयायी पूनम को गिरफ्तार किया गया है। चार टीमें बाकी की तलाश कर रही है।
मुख्य सेवक भी गिरफ्त में
साथ ही पुलिस ने रामपाल के निजी कक्ष तक पहुंच रखने वाले मुख्य सेवक मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुरुष अनुयायियों में केवल मनोज ही ऐसा सेवक था जो रामपाल के निजी कक्ष तक पहुंच रखता था। मनोज ने खुलासा किया था कि उसके अलावा किसी पुरुष को रामपाल के कक्ष में जाने की अनुमति नहीं थी। रामपाल के खान पान से लेकर दवाइयों तक की निगरानी मनोज की देखरेख में ही होती थी।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, रामपाल खास सेविका 'बेबी' तीन की रिमांड पर...