सिरसा. हरियाणा लोकहित पार्टी प्रमुख गोपाल गोयल कांडा सिरसा सीट से चुनाव लड़ेंगे। हलोपा ने सोमवार को अपने 34 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक 40 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। अपने दम विधानसभा चुनाव लड़ रही नई नवेली हलोपा तीसरी व अंतिम सूची भी अगले दो दिनों में जारी कर देगी।
सिरसा के मौजूदा विधायक कांडा ने सोमवार को बताया कि टिकट वितरण में समाज के सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है। महिलाओं तथा युवाओं का विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान कांडा ने निशाने पर रहा इनेलो। बोले- उनके बढ़ते जनाधार से इनेलो सहित अन्य दलों के पेट में दर्द हो रहा है। चुनाव आयोग की नोटिस के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी धार्मिक जगह पर अपने होर्डिंग्स ही नहीं लगवाए। ऐसे में जवाब देने का कोई औचित्य ही नहीं है। झज्जर के पूर्व विधायक हरिराम वाल्मिकी ने हलोपा छोड़ दी। उन्होंने कांडा पर अपने समर्थकों को टिकट देने के वायदे से मुकरने का आरोप लगाया है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, हलोपा की सूची..