पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होटल का गल्ला खंगालता पुलिस की वर्दी में ये कौन है...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. विधानसभा चुनाव में जैसे जैसे पुलिस की मुस्तैदी बढ़ रही है, उसके साथ ही विवाद भी उबरने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को ऐसा ही एक वीडियो फुटेज सामने आया है। इसमें सिरसा रोड स्थित एक होटल पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति हाथ में डंडा लेकर काउंटर की तरफ आ रहा है। पहले उसने काउंटर के इधर-उधर ताकझांक की। गल्ला खोलता है और उसमें से रुपये निकाल अपनी जेब भरते हुए नजर आ रहा है। वीडियो 20 सितंबर देर रात की है। दिलचस्प बात यह है कि उस रात एसपी विकास धनखड़ ने शहर में गश्त कर सड़क पर घूमने संदिग्ध लोगों पर कार्रवाई की थी। पुलिस पर हजकां कार्यकर्ताओं से मारपीट करने का आरोप भी लगा था।
फुटेज सामने आया तो कार्रवाई होगी : एसपी
सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के बारे में एसपी विकास धनखड़ कहते हैं कि फुटेज सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। मगर यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो चुकी है। फेसबुक, व्हाट्स एप व अन्य चेटिंग और सोशल साइट्स पर इसे देखा जा रहा है। एसपी ने पिछले दो दिन से रात को सड़कों पर घूमते शराबियों और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया है। रात को खुद गश्त पर रहते हैं। जो भी संदिग्ध घूमता नजर आता है पूछताछ की जा रही है।
आगे की स्लाइड्स में देखें, सीसीटीवी फुटेज की तस्वीरें..