पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अवैध संबंधों के कारण सिंघवा में युवक की हत्या, जेबीटी कर रहा था मृतक सोनू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हांसी. सिंघवा में बीती रात अवैध संबंधों के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक 22 वर्षीय सोनू उर्फ सन्नी का शव हत्या करने के बाद गली में फेंक दिया था।

पुलिस के मुताबिक सोनू जेबीटी कर रहा था तथा उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। पुलिस ने सोनू के पिता धर्मवीर के बयान पर सिंघवा निवासी नीलम, उसके पति मनोज, सतीश व सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। मृतक सोनू के पिता धर्मवीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि नीलम के पति मनोज को नीलम व सोनू के बीच अवैध संबंधों का शक था।

इस पर एक सप्ताह पूर्व मनोज व उसके साथ दो अन्य साथी उसके घर आए और उसे अपने लड़के सोनू को समझाने के लिए तथा नीलम से दूर रहने की बात भी कही थी। साथ उन्हें उनकी बात पर अमल नहीं करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता धर्मबीर ने बताया कि शुक्रवार देर रात्रि इसी गांव का रहने वाला सतीश सोनू को घर से बुलाकर ले गया।

जब सोनू रात भर घर नहीं आया तो सुबह उसकी तलाश की गई तो पाया कि सोनू सतीश के घर के सामने गली में मृत था। पुलिस के मुताबिक सोनू के सिर व शरीर पर गहरी चोट के निशान थे। उसके शरीर पर कुछ करंट के निशान भी बताए जा रहे है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। मृतक अविवाहित था तथा उसकी एक छोटी बहन है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।