पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Indraprastha Colony Cow Killed By Being Electrocuted

इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में करंट लगने से गाय की मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. बस स्टैंड के नजदीक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में करंट लगने से एक गाय की मौत हो गई। एक बाइक सवार बाल- बाल बच गया। बिजली की तार उसे छू जाती तो जान अनहोनी भी हो सकती थी। गनीमत रही कि उसके वहां से गुजरने के कुछ पल बाद ही तार टूटकर गिर गया। इस घटना से इलाके के लोगों में रोष है और उन्होंने व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।
राज खन्ना, हरिकृष्ण, शंकर, सागर, नरेश और प्रेम व मंदीप ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे खंभे पर लगा तार टूटकर नीचे गिर गया। नीचे खड़ी गाय को तार छू गया और करंट लगते ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि तार वहां खड़े मोटरसाइकिल पर भी गिरा। यह देख दुकानदार और आसपास के लोग डर गए कि कहीं तार की चपेट में कोई और न आ जाए। इसके लिए लोग गली के दोनों किनारों पर खड़े होकर पहरा देते रहे और आने जाने वालों को आगाह करते रहे कि बिजली का तार टूट गया है और यहां करंट का खतरा है।
उन्होंने तुरंत बिजली विभाग के नंबर पर फोन कर संपर्क किया, लेकिन बार बार फोन करने के बावजूद कर्मचारी 3 घंटे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बिजली कर्मचारियों ने तार को खंभे से काटा तब जाकर वहां आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली।
बड़े हादसे का डर अभी भी
जिस खंभे से बिजली कर्मचारियों ने तार काटा वह एक बिल्डिंग से सटा हुआ है। जिस कारण बिल्डिंग में भी करंट का डर है। शंकर ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को इस बारे में अवगत करवाया है।
समस्या फिर भी ज्यों की त्यों ही बनी हुई है। वहां उपस्थित लोगों ने प्रशासन से मांग की कि इस क्षेत्र में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करवाई जाए।