पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • It Includes Three Young Leaves Congress, INLD Be Included In

तरुण समेत तीन ने कांग्रेस छोड़ी, इनेलो में होंगे शामिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. युवा कांग्रेस के हिसार हलका अध्यक्ष तरुण जैन समेत तीन युवा नेताओं ने सोमवार को पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस को अलविदा कहने वालों में जैन के अलावा हांसी हलका के युवा उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर और हलका हिसार के महासचिव अमित जैन शामिल हैं।
इन्होंने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग को ई-मेल के माध्यम से त्याग-पत्र भेज दिया है। ये 29 जनवरी को शीश महल में आयोजित समारोह में इनेलो का दामन थामेंगे। समारोह के मुख्य अतिथि इनेलो के युवा नेता दुष्यंत चौटाला होंगे। एक संयुक्त बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस में विधायकों की भी बात नहीं सुनी जाती, तो आम कार्यकर्ताओं की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के युवा महासचिव विपिन गोयल भी इनेलो में शामिल होंगे।