पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जापान के पीएम की यात्रा के विरोध में दिया धरना

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. परमाणु ऊर्जा विरोधी मोर्चा, हिसार के कार्यकर्ताओं ने आज देश में प्रस्तावित सभी नए परमाणु संयंत्रों को रद्द करने की मांग व जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा के विरोध में पारिजात चौक पर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री शिवो आबे बतौर मुख्यातिथि भारत आ रहे हैं, मगर इस यात्रा के पीछे उनका मुख्य मकसद जापान की मित्सुबीसी और हिताची जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के परमाणु रिएक्टरों व तकनीकों को बेचने के लिए भारत के साथ समझौते पर हस्ताक्षर करना है।
उधर, विकसित देशों ने इन रिएक्टरों व तकनीकों का प्रयोग बंद कर दिया है। यही नहीं जापान भी अपने देश में परमाणु ऊर्जा संयंत्रों को बंद करवा रहा है। इसलिए परमाणु ऊर्जा विरोधी मोर्चा, हरियाणा व अन्य तमाम परमाणु संयंत्र विरोधी संगठनों ने पिछले दिनों भोपाल सम्मेलन में जापान के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का विरोध करने का फैसला लिया गया।
मोर्चा ने सरकार से सभी प्रस्तावित नए परमाणु संयंत्रों को रद्द करने व सभी द्विपक्षीय परमाणु समझौतों को रद्द करने की मांग की है जिन पर सरकार ने हस्ताक्षर किए हैं। इस अवसर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष पूनिया, राजेंद्र यादव, विजय गुप्ता, एमएल सहगल, एमसी मनचंदा, मनजीत, राहुल, पवन, अशोक और संजय बूरा सहित कवि के अनेक छात्र मौजूद थे।