पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kabaddi Competition More Than 12, Badhawar Won

बधावड़ ने अहर को हराया, कबड्डी प्रतियोगिता में 12 से ज्यादा मुकाबले

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तोशाम/बरवाला। बागनवाला की सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में बधावड़ ने अहर की टीम को तीन अंकों से पराजित किया। इन टीमों के बीच कांटे का मुकाबला रहा। इस प्रतियोगिता में जिला खेल अधिकारी छाजुराम गोयत मुख्यातिथि थे। इस दौरान गोयत ने कहा कि ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित करने में अहम भूमिका निभा रही हैं। इन्हीं के माध्यम से देश के लिए अच्छे खिलाड़ी सामने आएंगे।

उन्होंने कहा कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। रविवार को 12 से ज्यादा मुकाबले हुए। इसमें बहुअकबर ने पालड़ा को दो अंकों से, बधावड़ ने पिंजोखरा को चार अंकों से, खेदड़ ने कौंथकलां को सात अंकों से, सिरसल ने अलेवा को दो अंकों से, घिराय ने जाखल खेड़ी को एक अंक से मात दी। प्रतियोगिता में कुलदीप पटौदी ने मंच का संचालन किया।
इस मौके पर डेरा बुशान के महंत सोमनाथ, अनिल गर्ग बागनवालिया, अनूप बागनवाला, राजकुमार बागनवाला, सुखबीर चेयरमैन, उमेश बागनवाला, दीपू, बिजेंद्र कोच, सोमबीर, पवन कुमार, सुखबीर पंघाल आदि थे।
(फोटो- बागनवाला में सर्कल कबड्‌डी प्रतियोगिता में प्रतिद्वंद्वी टीम बधावड़ के खिलाड़ी को रोकने का प्रयास करता अहर टीम का खिलाड़ी।)