पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kejriwal Delhi Chief Minister Shall Only Eat Food

केजरीवाल दिल्ली के सीएम बनेंगे तभी खाऊंगा खाना, रखा व्रत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बालसमंद। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने की कामना के लिए तीन दिन उपवास कर चुके पुरुषोत्तम धायल अब अरविंद केजरीवाल के दिल्ली का मुख्यमंत्री बनने के लिए उपवास कर रहे हैं। उनका कहना है कि तब तक अन्न नहीं ग्रहण करेंगे जब तक केजरीवाल शपथ नहीं ले लेते। नहीं करूंगा। सरसाना गांव के धायल ने पिछले दो दिन से अन्न त्याग किया हुआ है।
मंगलवार को दिल्ली विस चुनावां के नतीजे आने के बाद ही धायल अपना उपवास तोड़ेंगे। धायल का कहना है वह केजरीवाल नही उनकी पार्टी के नाम से प्रभावित हैं। उन्हें लगता है कि पार्टी सत्ता में आने के बाद ‘आम आदमी’ की भलाई के काम जरूर करेगी।

पुरषोतम पेशे से कपड़ा व्यापारी है। वैसे तो वे मंदिर हर रोज जाते हैं, मगर पिछले दो दिन से वे अपनी दिनचर्या की शुरुआत सुबह जल्द मंदिर जाकर आम आदमी पार्टी के बहुमत की कामना के साथ करते हैं। सुबह मंदिर में पार्टी के बहुमत की कामना करते हैं, इसके बाद अपनी दुकान खोलकर रोजमर्रा के काम की शुरुआत करते हैं।
(फोटो- मंदिर में ‘आम आदमी पार्टी’ के बहुमत के लिए पूजा अर्चना करते पुरुषोत्तम धायल।)