पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Kreedhasri, Hostels, Celebrating, Officer

क्रीड़ाश्री हॉस्टल में रुकने को नहीं तैयार, मनाते रहे अफसर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. महाबीर स्टेडियम में सोमवार को क्रीड़ाश्री के लिए प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। शिविर का शुभारंभ जिला खेल अधिकारी ने किया। शुरुआत में ही उन्होंने कहा आप भाइयों में से कौन यहां रुककर प्रशिक्षण लेना चाहेगा, हाथ उठाए। यहां आप लोगों के रहने के लिए पंचायत भवन में प्रबंध किया गया है।
खाने की व्यवस्था भी विभाग की ओर से की गई है। खेल विभाग हर एक पर रोजाना 150 रुपये खर्च कर रहा है। सब लोग एक साथ ग्राउंड पर उतरेंगे, चाय पीएंगे, दोपहर में खान खाएंगे तो सीखने का मजा दोगुना हो जाएगा। आधे घंटे तक डीएसओ रणबीर यही समझाते रहे लेकिन कोई टस से मस नहीं हुआ। डीएसओ चुप हुए तो क्रीड़ाश्री मुद्दा ही बदल गए। उन्होंने भत्ता बढ़ाने की बात छेड़ दी और खेल अधिकारियों का 24 घंटे शिविर का मकसद धरा का धरा रह गया।
शेड्यूल 12 घंटे का
खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए गांवों में क्रीड़ाश्री की नियुक्ति की गई है। यह शिविर 2009- 2010 में नियुक्त किए गए क्रीड़ाश्री के लिए खेल विभाग की ओर से लगाया गया है। लेकिन दुखद पहलू रहा कि खेलने की आधुनिक तकनीक सिखाने के लिए लगाए गए 19 तक चलने वाले इस शिविर में कुल संख्या के आधे क्रीड़ाश्री भी नहीं पहुंचे। प्रशिक्षण का शेड्यूल सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक का है।
मिट्ठा खवा के भेजांगे
क्रीड़ाश्री को मनाने के लिए अधिकारियों ने बार बार कई लुभावनी बातें कहीं। बोले इससे बढ़िया रिलेक्स होने का मौका फिर नहीं मिल सकेगा। घर से दूर चिंताओं से परे ये आप लोगों के लिए सुनहरा अवसर है। यहां कोई जेल नहीं है, परिवार जैसा ही माहौल मिलेगा। अंत में यह भी कह दिया, गांव के भाइयों को आखिरी दिन मिट्ठा खवा के ही घर भेजांगे।