पानीपत/ हिसार. विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की तारीख गुजर गई। चुनाव प्रचार के लिए अब दलों के सारे दिग्गज सीधे मैदान में जोर-शोर से उतरेंगे। शनिवार को आखिर दिन पर्चा दाखिले की धूम रही। स्टार नेताओं ने कई-कई उम्मीदवारों के नामांकन कराए, जनसभाएं कीं।
हुड्डा बोले- सीएम तो सामने खड़ा है, कांग्रेस की हैट्रिक लगवाओ
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो व भाजपा पर निशाना साधा। कहा- एक का नेता जेल में शपथ लेने की बात कर रहा, दूसरे के पास सीएम प्रत्याशी ही नहीं, लेकिन एक बना हुआ खड़ा है। हुड्डा अपनी बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विकास की नींव रखी है। इसे और आगे ले जाना है। इसलिए कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता में भेजो। हुड्डा ने कहा कि चौटाला ने सीएम रहते क्या किया, लोगाें को यह बताया जाए। सीएम, आए तो थे पानीपत ग्रामीण प्रत्याशी खुशीराम जागलान व इसराना के प्रत्याशी बलबीर सिंह वाल्मीकि के नामांकन कराने, लेकिन अनाज मंडी से ही समालखा लौट गए। वहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी धर्मसिंह छौक्कर के लिए समर्थन मांगा। उधर, सीएम हुड्डा ने शनिवार को सफीदों में कांग्रेस प्रत्याशी बच्चन सिंह आर्य के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया। हुड्डा ने कहा, कैथल में पीएम की मौजूदगी में मुझे बोलने नहीं दिया गया। मेरा जो अपमान हुआ है वह पूरे प्रदेश का अपमान था।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, जुलाना से भी उतरे बसपा सीएम कैंडीडेट अरविंद शर्मा..