पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mahabir Stadium 15 Projects Will Raise The Curtain CM

महाबीर स्टेडियम में 15 प्रोजेक्टों से पर्दा उठाएंगे सीएम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार 28 जनवरी को हिसार में होंगे। वह हिसार क्षेत्र से जुड़े 15 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके लिए महाबीर स्टेडियम में एक साथ सभी प्रोजेक्ट का शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। चुनावी समय को देखते हुए जनता को दिखाने के लिए एक साथ इतने प्रोजेक्ट लेकर मुख्यमंत्री आ रहे हैं। भले ही करोड़ों रुपये के इन प्रोजेक्टों का शिलान्यास तो हो जाएगा, लेकिन अगले दो- तीन साल तक इनके पूरा होने में लग जाएंगे। ऐसे में अब अगली सरकार में इन पर काम होंगे। वह सरकार इन प्रोजेक्ट को किस तरह से लेती है, देखने वाली बात होगी।
15 प्रोजेक्ट में से दो उद्घाटन, 13 शिलान्यास
सीएम के इस कार्यक्रम के तहत मंगलवार को 15 प्रोजेक्ट में से दो प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया जाएगा जबकि 13 प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा। इसमें ग्रामीण एरिया में 9 वाटर वक्र्स हैं। अग्रोहा के कम्यूनिटी हॉल का उद्घाटन होगा। बाकी 5 प्रोजेक्ट हिसार शहर से जुड़े हैं। इनमें सबसे महत्वपूर्ण धोबीघाट पर पार्किंग व शॉपिंग मॉल है।