पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mandu Raging At The Scene Said The Councilor, Said There Was No Work In Ward

पार्षद ने तमाशा किया कहने पर भड़के मांडू, बोले- वार्ड में कोई काम नहीं हुआ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. सातरोड में जलघर के विरोध में मंगलवार को हुए बवाल की आंच बुधवार को नगर निगम की हाउस बैठक में पहुंची। निगम कमिश्नर एमएल कौशिक ने बैठक की शुरुआत बिना किसी औपचारिकता के की। कुर्सी संभालते ही बोले, कल एक पार्षद ने बेवजह सातरोड में तमाशा किया। यह सुनते ही पार्षद राजपाल मांडू तैश में आ गए। कमिश्नर से ही बहस शुरू हो गई। पार्षद ने पूछा कि इसमें तमाशा क्या था? करीब 10 मिनट तक खूब हंगामा हुआ।
पार्षद मांडू के साथ इनेलो समर्थित पार्षद भी मैदान में उतर आए। पहली बार पार्षद रेखा सैनी भी इनेलो के साथ खड़ी दिखीं। उन्होंने न सिर्फ कमिश्नर बल्कि मंत्री सावित्री जिंदल को भी कई मुद्दों पर घेरा।
डीसी ने मांडू के वार्ड के विकास कार्यो की रिपोर्ट मांगी
राजपाल मांडू ने कहा डीसी साहब मेयर से पूछो या निगम अधिकारियों से किसी ने आज तक मेरे वार्ड में कोई काम करवाया है तो इनसे पूछ लो। उन्होंने कहा कि वार्ड में 12 पुलिया बनाने की बात हुई थी जिसमें से दो पुलिया ही बनी है। बरवाला के विधायक कहते हैं निगम उनकी मानता है लेकिन वार्ड में कोई काम ही नहीं होता। बैठक में उनके सवाल पर किसी को जवाब नहीं आया। एक अधिकारी उठकर आगे के प्रोजेक्ट गिनाने लगे। जिस पर डीसी ने निगम अधिकारियों को कहा कि वे उन्हें तीन दिन के अंदर तुरंत रिपोर्ट दें और बताएं कि अभी तक 11 नंबर वार्ड में क्या काम हुए हैं।
स्लाइड्स पर क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर...