पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मेडिकल कॉलेज के नाम पर मिले बंसी परिवार के सुर, जनता करेगी आंदोलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी. राजनीति के मंच पर भले ही पूर्व सीएम स्वर्गीय बंसीलाल का परिवार एक न हो, लेकिन भिवानी में मेडिकल कॉलेज के बारे में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के बयान के खिलाफ वे एकजुट दिख रहे हैं। विज के खिलाफ पहले बंसीलाल के बड़े बेटे रणबीर महेंद्रा ने मोर्चा खोला। अब बंसीलाल के छोटे बेटे स्वर्गीय सुरेंद्र की पत्नी किरण चौधरी ने भी सुर मिला लिया। लंबे अरसे बाद किसी मुद्दे पर दोनों को सुर मिले हैं।
"भिवानी की जनता करेगी सड़कों पर आंदोलन'
कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी मंगलवार को मामले में कूद पड़ीं। कहा-‘अगर मेडिकल कॉलेज और खेल यूनिवर्सिटी बनाने के मामलों में भिवानी की अनदेखी हुई तो यहां की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी और सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी।’ किरण ने कहा कि विज संकट पैदा करने वाले के तौर पर जाने जाते हैं। हैरानी की बात यह है कि मंत्री को मेडिकल कॉलेज और खेल यूनिवर्सिटी के प्रस्ताव की जानकारी नहीं जबकि श्रुति चौधरी की मांग पर कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इन योजनाओं का शिलान्यास किया था। किरण ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से दोनों परियोजनाओं में तेजी लाने की भी मांग की।
इधर, बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे रणबीर महेंद्रा ने मंगलवार को फिर विज पर हमला बोला। कहा-‘अगर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी जुबान को लगाम नहीं दिया तो इसका अंजाम बुरा होगा।’ उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासन का दंभ भरने वाली पार्टी में मंत्री कि ऐसी बदजुबानी जनता के सामने पार्टी का असली चरित्र पेश कर रही है। भिवानी की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। महेंद्रा ने कहा कि विज ने इससे पहले प्रदेश के विकास पुरुष के नाम पर बनने वाले संस्थान पर टिप्पणी की, अब उनके परिवार को आंतकवादी कह रहे हैं। मगर उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सोमवार को महेंद्रा ने चेताया था कि वे विज को भिवानी में नहीं घुसने देंगे, इसके जवाब में विज ने कहा कि महेंद्रा क्या आतंकवादी हैं जो उन्हें घुसने नहीं देंगे।
महेंद्रा ने फिर दी अंजाम भुगतने की धमकी
इधर, बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे रणबीर महेंद्रा ने मंगलवार को फिर विज पर हमला बोला। कहा-‘अगर स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी जुबान को लगाम नहीं दिया तो इसका अंजाम बुरा होगा।’ उन्होंने चेतावनी दी कि अनुशासन का दंभ भरने वाली पार्टी में मंत्री कि ऐसी बदजुबानी जनता के सामने पार्टी का असली चरित्र पेश कर रही है। भिवानी की जनता मुंह तोड़ जवाब देगी। महेंद्रा ने कहा कि विज ने इससे पहले प्रदेश के विकास पुरुष के नाम पर बनने वाले संस्थान पर टिप्पणी की, अब उनके परिवार को आंतकवादी कह रहे हैं। मगर उन्हें पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। सोमवार को महेंद्रा ने चेताया था कि वे विज को भिवानी में नहीं घुसने देंगे, इसके जवाब में विज ने कहा कि महेंद्रा क्या आतंकवादी हैं जो उन्हें घुसने नहीं देंगे।.
असल में दोनों की राजनीति बंसीलाल के नाम पर
किरण चौधरी और रणबीर महेंद्रा दोनों ही भिवानी जिले में बंसीलाल के नाम पर राजनीति करते हैं। सुरेंद्र सिंह के जीवित रहते दिल्ली की राजनीति में सक्रिय रहीं किरण 2005 में सुरेंद्र की मौत के बाद हरियाणा आईं। तब से ही किरण और रणबीर में बंसीलाल के परिवार की राजनीतिक विरासत को लेकर जंग शुरू हुई। 2009 में विधानसभा चुनावों के बाद किरण चौधरी पर आरोप लगे कि बाढड़ा में रणबीर महेंद्रा और लोहारू में बंसीलाल के दामाद सोमवीर सिंह को हरवाया। इसी साल लोकसभा चुनाव में भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर अपनी बेटी श्रुति चौधरी की हार के बाद किरण ने सोमवीर सिंह पर भीतर खाते मुखालफत करने का आरोप लगाया। विधानसभा चुनाव में किरण ने लोहारू में सोमवीर और बाढड़ा में रणबीर के पक्ष में प्रचार नहीं किया। दोनों चुनाव हार गए।