पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदरों ने मचाया जबरदस्त आतंक, पीछे पड़े तो चिपक गया हाई टेंशन तार में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार, अग्रोहा. बंदरों ने शहर में जबरदस्त आतंक मचाया हुआ है। आए दिन बंदर किसी ने किसी व्यक्ति को काट खाते हैं। अग्रोहा में तो बंदर एक युवक की मौत का कारण बन गए। बंदरों के डर से अग्रोहा चौक पर एक दुकान पर काम करने वाला युवक हाई टेंशन तार को छू गया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली निगम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और शव सड़क पर रखकर जाम लगा किया।
बिजली निगम के कर्मियों ने ग्रामीणों का गुस्सा देखकर कमरों के अंदर ताले लगा लिए। पुलिस ने बिजली निगम के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर इत्फाकिया कार्रवाई की है।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें पूरी खबर....