पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Mother Of Three month old Girl Beaten On The Street Throwing

हिसार में निर्ममता : मां ने तीन माह की बच्ची को सड़क पर फेंक पीटा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हांसी | सिविल अस्पताल के पास मोहल्ला सैनियान की रहने वाली एक महिला ने तीन महीने की अपनी बच्ची को सड़क पर फेंक दिया और उसे लातों से पीटने लगी। सोमवार को महिला की इस हरकत को देखकर मौके पर मौजूद लोगों ने बच्ची को सड़क से उठाया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को कड़ी मशक्कत के बाद हिरासत में ले लिया।
देर शाम को महिला का पति थाने में पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से तनावग्रस्त है। घटना दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई। अस्पताल की कैंटीन में बैठे कुछ लोगों ने एक महिला को अपने साथ लाई बच्ची को सड़क पर फेंकते देखा। लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही महिला ने बच्ची को पीटना शुरू कर दिया। लोग बच्ची को उठाकर कैंटीन में ले आए। महिला भी बच्ची के पीछे-पीछे कैंटीन में आ गई और लोगों से बच्ची उसे देने को कहा। लोगों ने सूचना पुलिस को दी।
बच्ची को उसके हवाले नहीं किया, लेकिन घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पाते ही पुलिस एसआई रणबीर सिंह की नेतृत्व में मौके पर पहुंची। सूचना मिली थी कि एक महिला ने अपनी करीब तीन महीने की बेटी को सड़क फेंक दिया है। छानबीन की जा रही है।