पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

'द मैसेंजर ऑफ गॉड’ में से गॉड हटेगा 3000 से ज्यादा स्क्रीन पर लगेगी फिल्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार। गुरमीत राम रहीम की विवादित फिल्म "एमएसजी: द मैसेंजर ऑफ गॉड' अब "एमएसजी: द मैसेंजर' नाम से रिलीज होगी। हालांकि गुरमीत ने मुंबई में एक प्रेस वार्ता में कहा, "सेंसर का किसी किस्म का दबाव फिल्म का नाम बदलने को लेकर नहीं था। यह फैसला हमारी प्रोडक्शन कंपनी ने लिया है।
हमने अगली कई फिल्मों के लिए टाइटल रजिस्टर कराए हैं इसलिए उन्हीं में से एक लेकर हमने यह नाम बदल दिया।' फिल्म अब 13 फरवरी को हिंदी, इंग्लिश, तमिल, तेलुगु, मलयालम में रिलीज होगी। 3000 से ज्यादा स्क्रीन पर इसे देखा जा सकेगा। फिल्म पर पंजाब में लगे प्रतिबन्ध को लेकर गुरमीत ने बताया, "सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिलने के बाद अब हम फिल्म को पंजाब की कमिटी को दिखाएंगे।
इसके बाद इसकी रिलीज के बारे में बताएंगे।' फिल्म के दो प्रीमियर रखे जाएंगे। पहला मुंबई में 11 फरवरी को, दूसरा 12 फरवरी को दिल्ली में। उनका कहना है, "हम तो पूरे फिल्म जगत को न्यौता दे रहे हैं। पता नहीं कौन शामिल होगा।'
उनके मुताबिक फिल्म इंडस्ट्री से भी कई ऑफर उन्हें मिल रहे हैं। उन्होंने बताया, "हमें कुछेक निर्देशकों ने अप्रोच किया है लेकिन फिलहाल हम द मैसेंजर सीरीज की फिल्मों को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। किसी भी अन्य निर्देशक की फिल्म में हम रोमांटिक एंगल में नहीं जाएंगे। यदि वीएफएक्स के जरिए वे कुछ करना चाहें तो किया जा सकता है। हम सिर्फ ईश्वर से प्रेम करते हैं।'