फोटो- सोमवार को राजगुरु मार्केट में सड़कों पर रेहड़ी वालों का कब्जा दिखा। दुकानदारों ने भी सड़क को अतिक्रमण कर घेर रखा था।
हिसार. सूबे की सत्ता बदली, मगर अपने शहर की व्यवस्था नहीं। पिछली सरकारों में कई बरसों तक सावित्री जिंदल जिन मुद्दों को लेकर जनता को टरकाती रहीं थी, अब उन्हीं मुद्दों पर शहर के नए विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी अपनी राजनीति का मैदान तैयार करते दिख रहे हैं। पुराने मुद्दों की पिच पर एक अदद लंबी पारी खेलने की चाह में चंडीगढ़ के लिए फेरे लगाएंगे, पर जरूरी नहीं सारे मसले हल हो जाएं। शहर के गड़बड़ाए सिस्टम को लोकल प्रशासन की मदद से सुधारा जा सकता है। जाम, अतिक्रमण, बेतरतीब ट्रैफिक, सीवर-पानी जैसी समस्याओं से दो चार हो रहे शहर के लोगों को राहत देने के बजाय पिछली सरकारों से लटके आ रहे एजेंडों को भुनाने के लिए फाइलें तैयार करने में वक्त गुजारा जा रहा है। उधर, जनता ने जिस उम्मीद से नई सरकार को चुना है, उन उम्मीदों को पूरा होते देखना चाहती है। मगर यह तो आने वाला वक्त बताएगा कि नए विधायक इस पर कितना खरा उतरते हैं।
हिसार की तरक्की के लिए शहर के नए विधायक डाॅ. कमल गुप्ता ने पैरवी शुरू कर दी है। पार्टी वर्करों और जनता की राय लेने के बाद विधायक ने 39 प्रमुख विकास कार्यों को लेकर वर्क चार्ट तैयार की है। इसमें शहर के सभी छोटे-बड़े मुद्दों को प्रमुखता से शुमार किया है। विभागीय अफसरों के साथ बैठक करके इनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसमें कई बड़े विकास कार्यों में आई तकनीकी रुकावटों से लेकर नई योजनाएं भी शामिल हैं। मगर इन समस्याओं को पार पाना आसान नहीं दिख रहा है।
फिलहाल जिन योजनाओं पर विधायक काम शुरू करना चाहते हैं, उनमें कई कामों में वर्षों से अड़चन लगी हुई हैं। जिस वजह से जनता को विकास से महरूम होना पड़ रहा है। शहर के लिए नई शुरूआत कराने के लिए विधायक चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। उम्मीद है कि बजट के साथ कई योजनाओं को अपने स्तर से हरी झंडी दिलाएंगे।
बाजारों में समस्या क्यों
छोटी दुकान वालों ने सड़कों के ज्यादातर हिस्से घेर रख े हैं। जिनकी पहचान कर कार्रवाई करनी होगी।
राजगुुरु मार्केट में चाट भंडार वाले का अतिक्रमण मुख्य चौराहे के पास है। उसे हटाने से हालात सुधरेंगे।
नगर निगम की टीम सिर्फ दिखावे के तौर पर कार्रवाई करती है। जमीनी स्तर पर हालात वहीं के वहीं हैं।
आगे की स्लाइड्स में पढ़ें, ये हैं चार समस्याएं..