पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओमप्रकाश चौटाला को लगेगा पेस मेकर, हाईकोर्ट ने मांगा उपचार का ब्यौरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नई दिल्ली. जेबीटी शिक्षक घोटाले में दोषी ठहराए गए हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपने उपचार के लिए हाईकोर्ट से जमानत की अपील की है। चौटाला की अपील पर हाईकोर्ट ने उनसे उपचार का ब्यौरा मांगा है।

मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चौटाला के वकीलों ने कहा कि उन्हें तुरंत उपचार व ऑपरेशन की आवश्यकता है। इस पर कोर्ट ने चौटाला को 16 मई तक उपचार का पूरा शेड्यूल जमा कराने को कहा है।

यह ब्यौरा देना होगा : इस ब्यौरे में बताना होगा कि किस बीमारी का उपचार कराना है। क्या उपचार या ऑपरेशन कराना हैं। कब और कहां यह उपचार किया जाना है आदि। चौटाला के वकीलों के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री हृदय रोग से ग्रस्त हैं व ऑपरेशन के जरिए उन्हें पेसमेकर लगाया जाना है।

चौटाला एक निजी अस्पताल में यह ऑपरेशन कराना चाहते हैं। बता दें कि दिल्ली की एक जिला अदालत ने उन्हें व उनके बेटे अजय चौटाला को जेबीटी टीचर्स भर्ती घोटाले में 10 वर्ष कारावास की सजा सुनाई है।