पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Om Prakash Chautala Controversial Carrier

इनके नाम का बजता था पूरे प्रदेश में 'डंका', एक गलती ने भस्म कर दी 'लंका'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. Dainikbhaskar.com की तरफ से चलाई जा रही ‘कॉंन्ट्रोवर्सीज’ सीरीज के अंतर्गत आज हम ओमप्रकाश चौटाला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका नाम हमेशा ही विवादों में रहा।
हरियाणा के छह दिन से छह साल तक के मुख्यमंत्री रह चुके इस शख्स की मुसीबतें तब बढ़ गईं, जब उन्हें 10 साल की सजा सुनाई गई। बुढ़ापे में जब लोग घर में परिवार के साथ आराम फर्माते हैं, उस उम्र में इस शख्स को जेल की चारदीवारी के अंदर घुट-घुट कर जीना पड़ रहा है।
आपने जेबीटी भर्ती घोटाले के बारे में तो सुना ही होगा। जी हां, वही भर्ती घोटाला जिसमें 100 या 200 नहीं, बल्कि 3000 से भी ज्यादा फर्जी भर्तियां कराईं गईं थीं। ओमप्रकाश चौटाला को इस भर्ती घोटाले में दोषी पाया गया और आज अपने किए की सजा काट रहे हैं।
ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा के बहुत ही सक्रिय तथा एक बड़े नेता हैं। उनकी अपनी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल है जिसका हरियाणा में बहुत ही दबदबा है। वर्तमान में ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता हैं। वह हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। उनकी पार्टी नेशनल लोकदल राष्ट्रीय राजनीति में कभी एनडीए के साथ तो कभी तीसरे मोर्चे के साथ जाती हुई दिखी है।
आगे की स्लाइड्स में जानें ओमप्रकाश चौटाला के बारे में और उनसे जुड़ी कॉंन्ट्रोवर्सीज.....