पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कैंट के गेट नंबर दो के पास 27 हजार की जाली करंसी के साथ एक गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. पुलिस और आर्मी की इंटेलीजेंस टीम ने शनिवार को कैंट के गेट नंबर 2 से एक व्यक्ति को हजारों की जाली करंसी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता चंद्रभान ने बताया कि जाली नोट रखने के मामले में नारनौंद के गांव सिंहवाखास के अशोक को पकड़ा गया है। आरोपी के पास से 27 हजार रुपए की जाली करंसी मिली है। उसके पास एक हजार रुपए के 27 जाली नोट थे।

पुलिस के अनुसार अशोक पर पिछले कई दिनों से आर्मी की इंटेलीजेंस टीम के सदस्य नजर रखे हुए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी अशोक ने बताया कि उसने जाली करंसी गांव मदनहेड़ी के नरेंद्र से ली थी। अशोक ने बताया कि 27 हजार रुपए की जाली करंसी के लिए उसने नरेंद्र को 10 हजार रुपए दिए थे।