पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Party Chief Said, Rally Will Change Fate Of State

पार्टी प्रमुख बोले, रैली बदल देगी प्रदेश का भाग्य, इनेलो के एक तीर से दो निशाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जींद. चौधरी देवीलाल के 100वें जन्मदिवस पर जींद में 25 सितंबर को जींद में होने वाले सम्मान समारोह में राष्ट्रीय स्तर के नेता शिरकत करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा समेत कई राष्ट्रीय व प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को रैली का न्योता इनेलो ने दिया है।

रैली के माध्यम से इनेलो जहां अपने पूर्वज स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल को श्रद्धासुमन अर्पित करेगी, वहीं विधानसभा के लिए चुनावी जनसमर्थन भी जुटाने का भरपूर प्रयास करेगी। समारोह के माध्यम से इनेलो एक तीर से दो निशाने साधने के मूड में है।

पार्टी सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला व राष्ट्रीय महासचिव अजय सिंह चौटाला के जेल में बंद होने की सूरत में अब रैली को कैसे कामयाब बनाया जा सकता है, यह चुनौती ऐलनाबाद के विधायक अभयसिंह चौटाला व उसके भतीजे सांसद दुष्यंत के समक्ष ज्यादा है।

जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, पश्चिमी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम नीतिश कुमार समेत कई राष्ट्रीय व प्रांतों के नेताओं को रैली में पहुंचने का न्योता पार्टी द्वारा दिया गया है।
50 एकड़ में पंडाल: जींद के कच्चे बाइपास पर 50 एकड़ जमीन पर रैली के लिए पंडाल तैयार किया जा रहा है। रैली स्थल पर चार अत्याधुनिक स्टेज तैयार किए जाएंगे। इनमें वीवीआईपी व वीआईपी नेताओं के लिए अलग-अलग स्टेज होगा, जो वातानुकूलित व वाटरप्रूफ होगा। इसके अलावा एक स्टेज मीडिया के लिए तथा दूसरी स्टेज कलाकारों के लिए बनाई जाएगी। आयोजकों के मुताबिक रैली के पंडाल में करीब पांच लाख से अधिक लोगों के बैठने की सुविधा उपलब्ध होगी।
(इनेलो की रैली के लिए पंडाल तैयार करते श्रमिक।)