पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • People's Lives Miserable Factories In Residential Plots

रिहायशी प्लाटों में फैक्ट्रियों से लोगों का जीना मुश्किल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार. न्यू मॉडल टाउन के जी ब्लॉक के रिहायशी कॉलोनी में फैक्ट्रियां चल रही हैं। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान हैं। फैक्ट्रियों में माल लाने वाले वाहन सारा दिन गलियों में भारी वाहन खड़े रहते हैं और शोर बहुत ज्यादा होता है। देर रात तक काम चलता रहता है।
यहां के लोगों ने एक महीने पहले नगर निगम की चेयरपर्सन व अधिकारियों को फैक्ट्रियों को हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपकर मांग की थी, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यू मॉडल टाउन निवासी एनके शर्मा, राजकुमार आदि ने बताया कि उनके मोहल्ले में रिहायशी प्लाटों में अवैध रूप से फैक्ट्रियां चल रही हैं। मॉडल टाउन के जी ब्लॉक में जी 5, 6 7,8 तथा जी 35 व 36 जोकि रिहायशी प्लाट हैं।
जहां पर कई सालों से फैक्ट्रियां चल रही हैं। इनमें लोहे की खिड़कियां, दरवाजे, गेट, ग्रिल आदि बनाने का काम किया जाता है। इस काम के दौरान काफी शोर होता है। इससे आस पास के घरों में रह रहे लोग ठक ठक की आवाज से काफी परेशान हैं। जब यह वाहन इस मोहल्ले में आते हैं तो गली जाम हो जाती है। कई बार तो दुपहिया वाहन निकलने को भी रास्ता नहीं मिलता।