हिसार। शहर के नए विधायक के एजेंडे जनता के बीच हैं। कई विकास कार्य बरसों से अटके हैं। कांग्रेस सरकार में कई विधायकों ने खूब पीठ थपथपाई थी, जब काम पूरे नहीं हुए तो तकनीकी बाधाएं दिखा दी गईं। अब ऐसे ही कई विकास कार्य हैं, जिन पर शहर की पूर्व विधायक व स्थानीय निकाय मंत्री रहीं सावित्री जिंदल जिन्हें अपनी उपलब्धि बताती थीं। अब उनमें से कई एजेंडे शहर विधायक डाॅ. कमल गुप्ता की वरीयता में शुमार हैं। जनता कहती है कि कहीं यह सब्जबाग तो नहीं दिखाए जा रहे।
लावारिस पशुओं से स्थायी तौर पर दिलाएंगे निजात
लावारिस पशुअों की समस्या को शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में विधायक ने शुमार किया है। इसलिए वह कहते हैं कि स्थायी ताैर पर समाधान निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। स्थायी बाड़े के लिए जमीन दिलाने का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।
रेल लाइन से हिसार को सीधे जोड़ने का प्रस्ताव
विधायक ने हिसार को रेलवे लाइन से सीधे जोड़ने के लिए अपनी तैयारी बताई है। हिसार से हरिद्वार तक ट्रेन चलवाने। कालिंदी एक्सप्रेस, एकता एक्सप्रेस और मथुरा पैसेंजर अभी तक भिवानी तक आती हैं।
शहर की जनता बोली
'पूर्ववर्ती सरकार में काम हुए, लेकिन मामलों में सब्जबाग दिखाए गए। यह मामले अभी तक अटके हुए हैं। अब हमारे साथ दिल्लगी नहीं होनी चाहिए। हमें विकास चाहिए।'
विजय नागपाल, मॉडल टाउन
'कम्प्यूटर डिप्लोमा होल्डरों के लिए पिछली सरकार में काम हुआ, लेकिन बेरोजगारों को इसका लाभ नहीं मिला। अब सीएम और शहर विधायक को चाहिए कि हम जैसे बेरोजगारों की सुनवाई हो। कोरे आश्वासन तो सभी ने दिए, काम करके दिखाएं।'
राहुल सिहाग, नागोरी गेट
'मैंने अपने वरीयता वाले कामों को पूरा कराने के लिए संकल्प लिया है। जनता ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए मैं इन सभी कामों को वरीयता से कराऊंगा।' डॉ.कमल गुप्ता, शहर विधायक
आगे की स्लाइड में पढ़ें विधायक डॉ. कमल गुप्ता के एजेंडे...