हिसार. पुष्पा कॉम्पलेक्स में प्रॉपर्टी डीलर संजय शर्मा उर्फ बिट्टू की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने छह युवकों को राउंडअप किया है। सिविल लाइन थाना में उनसे पूछताछ चल रही है। जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए पुलिस ने इनके नामों का खुलासा नहीं किया है।
वैसे पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव थुराना के विनोद पानू, सूर्य नगर के दिनेश पूनिया और तीन चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पेटवाड़ के एक ड्राइंग टीचर की हत्या के मामले में विनोद का नाम आया था। उस हत्याकांड में अदालत उसे आरोपमुक्त कर चुकी है। पुलिस की शुरुआती जांच में हत्या की वजह लेनदेन का विवाद सामने आया है।
मृतक के भाई कृष्ण शर्मा ने पुलिस को बयान दिया है कि साल भर पहले दिनेश और बिट्टू सांझे में प्रॉपर्टी का कारोबार करते थे। इंडस्ट्रियल एरिया में उनका दफ्तर था। फिर उनके रिश्ते बिगड़ गए। दिनेश ने दफ्तर पर गोली भी चलाई थी।
आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर.....